Hindi Christian Worship Song | परमेश्वर का राज्य प्रकट हुआ है धरती पर | God Reigns Over the Earth

19.01.2020

Hindi Christian Worship Song | परमेश्वर का राज्य प्रकट हुआ है धरती पर | God Reigns Over the Earth


सिंहासन का राजा, सर्वशक्तिमान सच्चा परमेश्वर

कर रहा है शासन सकल ब्रह्माण्ड पर,

कर रहा है सामना सभी देशों का, लोगों का।

सकल जगत प्रकाशित है परमेश्वर की महिमा से।

देखेगी हर चीज़ कायनात की,

देखेगा हर जगह मौजूद हर जीव।

पर्वत, महासागर, झील, धरती

नदी और हर प्राणी ने,

सच्चे परमेश्वर की मौजूदगी की रोशनी में,

खोल दिए हैं आवरण अपने,

मानो जाग रहे हों सपनों से जीवन में,

या हो रहे हों अंकुरित धरती से प्रकाश में।

ओह, प्रकट होता है एक सच्चा परमेश्वर सम्मुख जगत के,

है किसमें साहस, है किसमें साहस करे विरोध उसका?

काँपता भय से हर कोई, आश्वस्त होता हर कोई,

हर कोई झुकता सम्मुख उसके, झुकता सम्मुख उसके!

देखो उन्हें क्षमा माँगते, याचना करते उससे।

हर मुख आराधना करता उसकी। हर मुख आराधना करता उसकी।

महाद्वीप, महासागर, नदियाँ, पर्वत,

करती हर चीज़ अविरल गुणगान उसका।

बसंती बयार लाती बरखा सुहानी,

जल-धाराओं में भी ग़म और ख़ुशी का संगम है, इंसान की तरह,

वो भी बहा रहे हैं आँसू आभार के,

वो भी कर रहे हैं रुदन, दोष और मलाल से भरे।

नदियाँ, झरने, लहरें, महालहरें, गायन और

गुणगान कर रही हैं परमेश्वर के पवित्र नाम का।

शैतान से मलिन हुई हर एक चीज़ पुरानी,

हो जाएगी नवीन।

दूषित हुई कभी हर चीज़ बदल जाएगी।

हर चीज़ नई अवस्था में प्रवेश कर जाएगी।

ओह, प्रकट होता है एक सच्चा परमेश्वर सम्मुख जगत के,

है किसमें साहस, है किसमें साहस करे विरोध उसका?

काँपता भय से हर कोई, आश्वस्त होता हर कोई,

हर कोई झुकता सम्मुख उसके, झुकता सम्मुख उसके!

देखो उन्हें क्षमा माँगते, याचना करते उससे।

हर मुख आराधना करता उसकी। हर मुख आराधना करता उसकी।

तुरही करती है तब पावन तूर्यनाद।

सुनो ध्यान से।

आती है मधुर ध्वनि सिंहासन से,

करती है उद्घोष हर देश में

कि आ गया है समय पहले ही,

फ़ैसले की घड़ी आ गई है आख़िरकार।

हो गई है पूरी प्रबंधन योजना परमेश्वर की

और आ गया है राज्य उसका धरती पर।

जगत का हर राज्य

बन गया है राज्य परमेश्वर का।

सात तुरही बजती हैं सिंहासन से।

क्या महान चमत्कार घटित होंगे अब!

देखकर आनंदित होता है परमेश्वर उन्हें, जो सुनते हैं वाणी उसकी।

हर देश, हर राष्ट्र से जुटते हैं वे।

रखता है अपने मुँह में नाम परमेश्वर का हर इंसान,

नाचता, गुणगान करता, नाचता, गुणगान करता अविरल हर इंसान!

देता है गवाही जगत को, एक सच्चे परमेश्वर की,

समन्दर की तरह गरजते हुए।

जुटेंगे परमेश्वर के राज्य में सभी। जुटेंगे परमेश्वर के राज्य में सभी।

जुटेंगे परमेश्वर के राज्य में सभी।

"वचन देह में प्रकट होता है" से

अनुशंसित: यहाँ पर समृद्ध ईसाई गीत हैं, जो आपके लिए एक नया दृश्य-श्रव्य मनोरंजन लाता हैं।

                        परमेश्वर के भजन - नये युग में स्तुति - प्रभु की वापसी का स्वागत करें

Share
The Bible verses found in the website are from Hindi OV: and all the copyright of the Bible verses belong to Bible Society India. With due legal permission, they are used in this production.
STATEMENT:                                                                                    The Bible verses found in the website are from Hindi OV: and all the copyright of the Bible verses belong to Bible Society India. With due legal permission, they are used in this production.
STATEMENT:                                                                                    इस वेबसाइट की अंतर्वस्तु का अनुवाद पूरी तरह से पेशेवर अनुवादकों द्वारा किया गया है। हालाँकि, भाषा-संबंधी विभिन्नताओं इत्यादि के कारण, कुछ त्रुटियों का होना अपरिहार्य है। यदि आपको ऐसी कोई त्रुटियाँ मिलती हैं, तो कृपया मूल चीनी संस्करण का संदर्भ लें, और हमें बताने के लिए संपर्क करने में संकोच न करें।                    Special statement:                     https://www.holyspiritspeaks.org/special-topic/kingdom-has-descended-on-the-world/copyright_en.html
Creado con Webnode Cookies
¡Crea tu página web gratis! Esta página web fue creada con Webnode. Crea tu propia web gratis hoy mismo! Comenzar