प्रश्न 4: इन्होंने कहा कि किताब परमेश्वर का नया वचन है! प्रकाशित वाक्य में स्पष्ट कहा गया है: "मैं हर एक को, जो इस पुस्तक की भविष्यद्वाणी की बातें सुनता है, गवाही देता हूँ: यदि कोई मनुष्य इन बातों में कुछ बढ़ाए तो परमेश्‍वर उन विपत्तियों को, जो इस पुस्तक

03.12.2019

     उत्तर: "आज्ञा में न तो कुछ बढ़ाना, और न कुछ घटाना" जैसे कि धर्मग्रंथों में कहा गया है। आपको लगता है कि हम बाइबल में जोड़ रहे हैं। तो फिर आइए, समस्या की खोजबीन करें। भाइयो और बहनो, यूहन्ना ने कहा था "यदि कोई मनुष्य इन बातों में कुछ बढ़ाए," लेकिन यह नहीं कहा, "यदि कोई मनुष्य बाइबल में कुछ बढ़ाए," इसके अलावा, जब यूहन्ना ने ये वचन कहे थे, तब नया नियम था ही नहीं। नया नियम 300 ईसवी के आसपास तैयार हुआ। प्रकाशित वाक्य 90 ईसवी के बाद तैयार हुआ; यह पतामोस के द्वीप पर यूहन्ना की दृष्टि का दस्तावेज था। साफ़ तौर पर, यूहन्ना के कहे अनुसार यह किताब प्रकाशित वाक्य की किताब से भविष्यवाणियों की इबारत के बारे में है, पूरी बाइबल के बारे में नहीं। इसलिए, "आज्ञा में न तो कुछ बढ़ाना" का मतलब यह नहीं है कि भविष्य में परमेश्वर का नया कार्य और वचन नहीं होंगे। यूहन्ना ने जो देखा वह सिर्फ एक दृष्टि थी और परमेश्वर के अंत के दिनों के कार्य की वास्तविकता नहीं थी। सर्वशक्तिमान परमेश्वर के अंत के दिनों के कार्य और वचन प्रकाशित वाक्य की किताब की भविष्यवाणियों के अलावा नहीं हैं, बल्कि प्रकाशित वाक्य की किताब की भविष्यवाणियों का साकार होना हैं। आइए, बाइबल के दो अंशों पर गौर करें। प्रकाशित वाक्य 2:17 में कहा गया है: "जिसके कान हों वह सुन ले कि आत्मा कलीसियाओं से क्या कहता है। जो जय पाए, उस को मैं गुप्‍त मन्ना में से दूँगा ..." धर्मग्रंथों के इस भाग में कहा गया है: "आत्मा कलीसियाओं से क्या कहता है" और "गुप्‍त मन्ना।" ये दरअसल सर्वशक्तिमान परमेश्वर के अंत के दिनों में व्यक्त वचनों के बारे में हैं! साथ ही प्रकाशित वाक्य 5:1-5 भी है। "जो सिंहासन पर बैठा था, मैं ने उसके दाहिने हाथ में एक पुस्तक देखी जो भीतर और बाहर लिखी हुई थी, और वह सात मुहर लगाकर बन्द की गई थी। फिर मैं ने एक बलवन्त स्वर्गदूत को देखा जो ऊँचे शब्द से यह प्रचार करता था, 'इस पुस्तक के खोलने और उसकी मुहरें तोड़ने के योग्य कौन है?' परन्तु न स्वर्ग में, न पृथ्वी पर, न पृथ्वी के नीचे कोई उस पुस्तक को खोलने या उस पर दृष्‍टि डालने के योग्य निकला। तब मैं फूट फूटकर रोने लगा, क्योंकि उस पुस्तक के खोलने या उस पर दृष्‍टि डालने के योग्य कोई न मिला। इस पर उन प्राचीनों में से एक ने मुझ से कहा, 'मत रो; देख, यहूदा के गोत्र का वह सिंह जो दाऊद का मूल है, उस पुस्तक को खोलने और उसकी सातों मुहरें तोड़ने के लिये जयवन्त हुआ है।'" हम सबने सोचा था कि किताब बाइबल का संदर्भ दे रही है, लेकिन धर्मग्रंथ के इस भाग में कहा गया है कि इस किताब पर किसी ने गौर नहीं किया। यह दर्शाता है कि यह किताब बाइबल को लेकर नहीं है। धर्मग्रंथों में कहा गया है: "जो सिंहासन पर बैठा था, मैं ने उसके दाहिने हाथ में एक पुस्तक देखी जो भीतर और बाहर लिखी हुई थी, और वह सात मुहर लगाकर बन्द की गई थी" (प्रकाशितवाक्य 5:1)। इससे पता चलता है कि इस किताब की विषयवस्तु प्रकाशित वाक्य की किताब में दर्ज नहीं की गयी थी। यह आयत हमें बताती है कि सिर्फ अंत के दिनों के मसीह ही इस किताब को खोलने और सात मुहरों को ढीला करने के काबिल हैं।

     यूहन्ना ने सातों गर्जन के कथनों के बारे में भी नहीं लिखा था, जिसके बारे में प्रकाशित वाक्य की किताब में लिखा गया है। इससे पता चलता है कि हमें परमेश्वर के अंत के दिनों में आने का इंतजार करना होगा कि वे हमारे सामने इन रहस्यों का खुलासा करें। अगर हम "आज्ञा में न तो कुछ बढ़ाना" का उपयोग परमेश्वर के कार्य और वचन को सीमित करने के लिए करेंगे, तो फिर वह किताब कैसे खुल पायेगी? प्रकाशित वाक्य की किताब की भविष्यवाणियाँ कैसे साकार हो पायेंगी? सर्वशक्तिमान परमेश्वर अब आ चुके हैं, और सात मुहरों और किताब को खोल कर, उन सभी रहस्यों को प्रकट कर दिया है जो लोग युग-युग से समझ नहीं पाये थे। बिल्कुल यही सातों गर्जनाओं के कथनों और पवित्र आत्मा द्वारा कलीसियाओं के लिए बोले गये वचन हैं। यह सच्चा है! तो आइए, सर्वशक्तिमान परमेश्वर के वचन के एक और अंश को पढ़ें! "जब तुम इस पुस्तक को पढ़ना समाप्त कर लोगे, जब तुम राज्य के युग में देहधारी परमेश्वर के कार्य के प्रत्येक कदम का अनुभव प्राप्त कर लोगे, तब तुम अनुभव करोगे कि अनेक वर्षों की तुम्हारी आशाएँ अंततः साकार हो गयी हैं। तुम अनुभव करोगे कि केवल अब तुमने परमेश्वर को वास्तव में आमने-सामने देखा है, केवल अब ही तुमने परमेश्वर के चेहरे को निहारा है, परमेश्वर के व्यक्तिगत कथन को सुना है, परमेश्वर के कार्य की बुद्धि की सराहना की है, और वास्तव में महसूस किया है कि परमेश्वर कितना वास्तविक और सर्वशक्तिमान है। तुम महसूस करोगे कि तुमने ऐसी बहुत सी चीज़ों को पाया है जिन्हें अतीत में लोगों ने कभी देखा या धारण नहीं किया था। इस समय, तुम संतुष्ट रूप में जान लोगे कि परमेश्वर पर विश्वास करना क्या है, और परमेश्वर के हृदय के अनुसार होना क्या है। निस्संदेह, यदि तुम अतीत के विचारों से जुड़े रहते हो और परमेश्वर के दूसरे देहधारण को अस्वीकार या इनकार करते हो, तब तुम खाली-हाथ रहोगे और कुछ नहीं पाओगे, और अंततः परमेश्वर का विरोध करने के दोषी होगे। वे जो सत्य का पालन करते हैं और परमेश्वर के कार्य के प्रति समर्पण करते हैं, वे दूसरे देहधारी परमेश्वर-सर्वशक्तिमान-के नाम के अधीन आएँगे। वे परमेश्वर से व्यक्तिगत मार्गदर्शन पाने में सक्षम होंगे, वे अधिक उच्चतर सत्य को प्राप्त करेंगे और वास्तविक मानव जीवन ग्रहण करेंगे। वे उस दर्शन को देखेंगे जिसे अतीत के लोगों ने कभी नहीं देखा है: तब मैं ने उसे, जो मुझ से बोल रहा था, देखने के लिये अपना मुँह फेरा; और पीछे घूमकर मैं ने सोने की सात दीवटें देखीं, और उन दीवटों के बीच में मनुष्य के पुत्र सदृश एक पुरुष को देखा, जो पाँवों तक का वस्त्र पहिने, और छाती पर सोने का पटुका बाँधे हुए था। उसके सिर और बाल श्‍वेत ऊन वरन् पाले के समान उज्ज्वल थे, और उसकी आँखें आग की ज्वाला के समान थीं। उसके पाँव उत्तम पीतल के समान थे जो मानो भट्ठी में तपाया गया हो, और उसका शब्द बहुत जल के शब्द के समान था। वह अपने दाहिने हाथ में सात तारे लिये हुए था, और उसके मुख से तेज दोधारी तलवार निकलती थी। उसका मुँह ऐसा प्रज्‍वलित था, जैसा सूर्य कड़ी धूप के समय चमकता है (प्रकाशित वाक्य 1:12-16)। यह दर्शन परमेश्वर के सम्पूर्ण स्वभाव की अभिव्यक्ति है, और उसके सम्पूर्ण स्वभाव की यह अभिव्यक्ति परमेश्वर के कार्य की अभिव्यक्ति भी है, जब इस समय वह देहधारी हुआ। ताड़ना और न्याय की बौछारों में, मनुष्य का पुत्र वचनों को बोलने के द्वारा अपने अंर्तनिहित स्वभाव को अभिव्यक्त करता है, और उन सबको जो उसकी ताड़ना और न्याय को स्वीकार करते हैं, मनुष्य के पुत्र के वास्तविक चेहरे को निहारने की अनुमति देता है, ऐसा चेहरा जो यूहन्ना द्वारा देखे गए मनुष्य के पुत्र के चेहरे का ईमानदार चित्रण है" ("वचन देह में प्रकट होता है" के लिए प्रस्तावना)।

"बाइबल के बारे में रहस्य का खुलासा" फ़िल्म की स्क्रिप्ट से लिया गया अंश

स्रोत: सर्वशक्तिमान परमेश्वर की कलीसिया  

     अनुशंसित: प्रभु यीशु के वचन--वे प्रभु की इच्छा रखते हैं--अधिक जानने के लिए अभी पढ़ें

The Bible verses found in the website are from Hindi OV: and all the copyright of the Bible verses belong to Bible Society India. With due legal permission, they are used in this production.
STATEMENT:                                                                                    The Bible verses found in the website are from Hindi OV: and all the copyright of the Bible verses belong to Bible Society India. With due legal permission, they are used in this production.
STATEMENT:                                                                                    इस वेबसाइट की अंतर्वस्तु का अनुवाद पूरी तरह से पेशेवर अनुवादकों द्वारा किया गया है। हालाँकि, भाषा-संबंधी विभिन्नताओं इत्यादि के कारण, कुछ त्रुटियों का होना अपरिहार्य है। यदि आपको ऐसी कोई त्रुटियाँ मिलती हैं, तो कृपया मूल चीनी संस्करण का संदर्भ लें, और हमें बताने के लिए संपर्क करने में संकोच न करें।                    Special statement:                     https://www.holyspiritspeaks.org/special-topic/kingdom-has-descended-on-the-world/copyright_en.html
Creado con Webnode Cookies
¡Crea tu página web gratis! Esta página web fue creada con Webnode. Crea tu propia web gratis hoy mismo! Comenzar