Hindi Christian Song 2020 | तुलना से परे है राज्य के राजा की महिमामय मुखाकृति

23.02.2020

Hindi Christian Song 2020 | तुलना से परे है राज्य के राजा की महिमामय मुखाकृति

नई शुरूआत की है परमेश्वर ने धरती पर,

गौरवान्वित हुआ है वो धरती पर।

आख़िरी ख़ूबसूरत नज़ारे की वजह से,

व्यक्त करता है परमेश्वर अपने दिल का जुनून।

उसके दिल की लय का अनुसरण करके,

नाचते हैं जल-स्रोत, कूदते हैं पर्वत,

चट्टानों से टकराती हैं लहरें।

परमेश्वर के लिये मुश्किल है ज़ाहिर करना अपने दिल को।

"जो योजना बनाई परमेश्वर ने, परमेश्वर ने,

उसने पूरा किया है उसी को, उसी को,"

और इसे पूर्व-निर्धारित किया था परमेश्वर ने।

इसी को परमेश्वर लोगों को दिखाता है

लोग इसका अनुभव करें, यही वो चाहता है, यही वो चाहता।

बहुत ही सुन्दर है राज्य की संभावना।

विजेता है राज्य का राजा।

सिर से पाँव तक नहीं कोई निशान माँस और रक्त का,

पवित्र है परमेश्वर पूरी तरह।

सुलैमान के गीत में प्रियतम की तरह,

संतों से भी सुंदर है वो,

प्राचीन संतों से भी ऊँचा है वो।

इंसानी नस्ल में मिसाल है वो।

इंसानों की तुलना में बेजोड़ है वो।

इस काबिल नहीं इंसान कि निहार सके उसको।

हासिल नहीं किया जा सकता उसकी मुखाकृति को,

न तो उसके स्वरूप को, न ही उसकी छवि को।

इंसानी ख़्यालों से अछूता,

दमकता है देह उसका पवित्र महिमा से।

लबालब है सिर से पाँव तक देह उसका

स्वर्ग के प्रभामंडल, धार्मिकता से।

होती है प्रवाहित मोहक सुगंध,

होती है प्रवाहित मोहक सुगंध।

बहुत ही सुन्दर है राज्य की संभावना।

विजेता है राज्य का राजा।

सिर से पाँव तक नहीं कोई निशान माँस और रक्त का,

पवित्र है परमेश्वर पूरी तरह, पवित्र है परमेश्वर पूरी तरह।

"मेमने का अनुसरण करना और नए गीत गाना" से

सम्बन्धित सामग्री: परमेश्वर के भजन - नये युग में स्तुति - प्रभु की वापसी का स्वागत करें

परमेश्वर की आराधना--यहाँ अभ्यास के 2 सिद्धांत हैं--वे ईसाईयों के लिए आवश्यक हैं

The Bible verses found in the website are from Hindi OV: and all the copyright of the Bible verses belong to Bible Society India. With due legal permission, they are used in this production.
STATEMENT:                                                                                    The Bible verses found in the website are from Hindi OV: and all the copyright of the Bible verses belong to Bible Society India. With due legal permission, they are used in this production.
STATEMENT:                                                                                    इस वेबसाइट की अंतर्वस्तु का अनुवाद पूरी तरह से पेशेवर अनुवादकों द्वारा किया गया है। हालाँकि, भाषा-संबंधी विभिन्नताओं इत्यादि के कारण, कुछ त्रुटियों का होना अपरिहार्य है। यदि आपको ऐसी कोई त्रुटियाँ मिलती हैं, तो कृपया मूल चीनी संस्करण का संदर्भ लें, और हमें बताने के लिए संपर्क करने में संकोच न करें।                    Special statement:                     https://www.holyspiritspeaks.org/special-topic/kingdom-has-descended-on-the-world/copyright_en.html
Creado con Webnode Cookies
¡Crea tu página web gratis! Esta página web fue creada con Webnode. Crea tu propia web gratis hoy mismo! Comenzar