Hindi Christian Worship Song | परमेश्वर के वचनों को ध्यान से सुनो (Lyrics)

10.02.2020

Hindi Christian Worship Song | परमेश्वर के वचनों को ध्यान से सुनो (Lyrics)


ग़ौर करो परमेश्वर के वचनों पर,

ख़ामोशी से सुनो उसकी वाणी को,

और तुम्हारे सामने प्रकट करेगा वो।

उसके अंतर में ख़ामोश रहो;

तुम्हारा परमेश्वर, तुम्हारा उद्धारक है वो।

हर समय अपने दिल को शांत करो,

उसके अंतर में रहो;

तुम्हारी चट्टान, तुम्हारा समर्थक है वो,

वो सहारा जिसकी तलाश में हो तुम।

कहीं और मन न लगाओ,

उसी पर आश्रित रहो,

यकीनन प्रकट होगा तुम सबके सामने वो,

क्योंकि तुम्हारा परमेश्वर है वो।

बेचारे शंकालु लोग,

मज़बूती से बिल्कुल खड़े रह नहीं सकते वो,

आस्था में कमी की वजह से,

कुछ भी पा नहीं सकते वो।

जान लो तुम लोग, बहुत ही ख़ास है ये वक्त अब,

बेहद अहम बिंदु है ये!

बेकार के कामों में भाग-दौड़ न करो;

परमेश्वर के नज़दीक आकर, उससे सहभागिता करो,

हो जाएँगे रहस्य उजागर सारे।

पवित्र आत्मा को बोलते हुए सुनो,

उसकी शिक्षा के हर वचन का अनुसरण करो।

पास कुछ न रखकर उन्हें दर-किनार न करो।

परमेश्वर के वचनों को सुनते हो,

मगर उन्हें भुला देते हो।

ओह, तुम बेपरवाह और अंधे हो।

कितनी आशीषों को गँवा दिया है तुमने।

परमेश्वर के वचनों को ग़ौर से सुनना चाहिये तुम्हें,

उससे सहभागिता करके,

उसके करीब आना चाहिये तुम्हें।

जो जानते नहीं तुम, वो तुम्हें सिखाएगा।

तुम सबको वो आगे का रास्ता दिखाएगा।

दूसरों से संगति पर कम ध्यान दो।

बहुत हैं जो सिद्धांतों

सत्य के शब्दों का प्रचार करते हैं,

मगर इसकी हकीकत को कम ही लोग हासिल कर पाते हैं।

उनका श्रवण तुम्हें भ्रमित और मूढ़ बना देगा,

कैसे प्रगति करें, समझ में नहीं आएगा।

क्योंकि उनको सुनने से तुम,

सिद्धांतों, शब्दों को ही सीख पाओगे।

अपने कदमों पर नज़र रखो,

अपने दिल को संभाल कर रखो,

और अलग न होना परमेश्वर से।

करीब से संवाद करो परमेश्वर से,

जिस बात को समझते नहीं तुम,

उस बात को वो जल्द ही समझायेगा तुम्हें।

नज़र रखो अपने शब्दों, अपने दिल पर

उस मार्ग पर चलो जिस पर चलता है परमेश्वर।

"मेमने का अनुसरण करना और नए गीत गाना" से

अनुशंसित: Hindi Praise and Worship Songs - A Hymn of God's Words - A Stirring Hymn Video

The Bible verses found in the website are from Hindi OV: and all the copyright of the Bible verses belong to Bible Society India. With due legal permission, they are used in this production.
STATEMENT:                                                                                    The Bible verses found in the website are from Hindi OV: and all the copyright of the Bible verses belong to Bible Society India. With due legal permission, they are used in this production.
STATEMENT:                                                                                    इस वेबसाइट की अंतर्वस्तु का अनुवाद पूरी तरह से पेशेवर अनुवादकों द्वारा किया गया है। हालाँकि, भाषा-संबंधी विभिन्नताओं इत्यादि के कारण, कुछ त्रुटियों का होना अपरिहार्य है। यदि आपको ऐसी कोई त्रुटियाँ मिलती हैं, तो कृपया मूल चीनी संस्करण का संदर्भ लें, और हमें बताने के लिए संपर्क करने में संकोच न करें।                    Special statement:                     https://www.holyspiritspeaks.org/special-topic/kingdom-has-descended-on-the-world/copyright_en.html
Creado con Webnode Cookies
¡Crea tu página web gratis! Esta página web fue creada con Webnode. Crea tu propia web gratis hoy mismo! Comenzar