Christian Movie in Hindi Trailer | भक्ति का भेद - भाग 2 | Revealing the Mystery of God Incarnate
Christian Movie in Hindi Trailer | भक्ति का भेद - भाग 2 | Revealing the Mystery of God Incarnate
लिन बोएन एक अनुभवी उपदेशक हैं जो कई दशकों से प्रभु में विश्वास करते रहे है। अंत के दिनों के मसीह, सर्वशक्तिमान परमेश्वर को स्वीकार करने के बाद से ही पादरियों, एल्डर्स और मसीह-विरोधी ताकतों द्वारा उन्हें दोषी ठहराया गया, उनका बहिष्कार किया गया और धार्मिक समुदाय द्वारा उन्हें निष्कासित कर दिया गया। लेकिन इस तरह के हमलों, दोषारोपणों और झूठे आरोपों का सामना करने के बावजूद उन्होंने भयवश अपने कदम पीछे नहीं हटाए। इसके बजाय, उनका विश्वास पहले से और ज्यादा दृढ़ हो गया, और अंततः वे इस बात को समझ गए कि धार्मिक दुनिया के पादरीगण और एल्डर्स सदाचारी होने का ढोंग कर रहे थे। साथ ही, उन्हें यह भी पता चल गया कि सिर्फ़ मसीह ही सत्य, मार्ग और जीवन हैं, और केवल मसीह ही मनुष्य का शुद्धिकरण, बचाव तथा उसे पूर्ण कर सकते हैं। इस कारणवश, वे मसीह का अनुसरण करने, मसीह के लिए गवाही देने, सत्य की खोज करने का पूरा प्रयास करने व अपने स्वभाव में परिवर्तन की कोशिश करने हेतु दृढ़-संकल्पित हो गए, ताकि वे परमेश्वर के लिए एक सच्चे गवाह बन सकें। जब चीनी कम्युनिस्ट पार्टी को यह पता चला कि लिन बोएन को कैद से रिहा किए जाने के बाद भी उनमें कोई बदलाव आना तो दूर की बात रही उन्होंने अपने विश्वास तक को बिलकुल भी नहीं छोड़ा है। ऊपर से न सिर्फ़ वे चमकती पूर्वी बिजली में भी विश्वास करने लगे, बल्कि वे हर जगह जाकर यह गवाही भी दे रहे हैं कि प्रभु यीशु वापस लौट आए हैं, और वे ही सर्वशक्तिमान परमेश्वर हैं। यह पता चलने पर सीसीपी सरकार ने उनको वांछित अपराधी घोषित कर दिया व उनकी गिरफ़्तारी के लिए हर जगह उनकी तलाश करने लगी। लिन बोएन को अपना परिवार छोड़ने के लिए मजबूर होना पड़ा और हर जगह उन्होंने अंत के दिनों के सर्वशक्तिमान परमेश्वर के कार्य की गवाही दी, इस तरह वे बहुत से निष्ठावान, सदाचारी विश्वासियों को परमेश्वर की ओर लाने में सक्षम हुए। यह वीडियो लिन बोएन द्वारा सुसमाचार का प्रचार करने और परमेश्वर की गवाही देने की सच्ची कहानी को दर्शाता है।
सम्बन्धित सामग्री:
अब अंत के दिन है, यीशु मसीह का दूसरा आगमन की भविष्यवाणियां मूल रूप से पूरी हो चुकी हैं। तो हम किस प्रकार बुद्धिमान कुंवारी बने जो प्रभु का स्वागत करते हैं? जवाब जानने के लिए अभी पढ़ें और देखें।
Hindi Christian Movie Trailer "मर्मभेदी यादें" | True Confession of a Christian