हिंदी मसीही गीत | सच्चे मार्ग की तलाश के सिद्धांत 

29.05.2020

हिंदी मसीही गीत | सच्चे मार्ग की तलाश के सिद्धांत 


सत्य मार्ग खोजने का क्या है सबसे बुनियादी सिद्धांत?

देखो पवित्रात्मा काम करता है या नहीं, सत्य व्यक्त होता है या नहीं,

देखो किसके लिये गवाही दी है, और तुमने इससे क्या पाया है।

परमेश्वर में विश्वास के मायने पवित्रात्मा में विश्वास है।

देहधारी परमेश्वर में आस्था उस सच में आस्था है कि

वो पवित्रात्मा का साकार रूप है,

परमेश्वर के आत्मा ने देह धारण किया है,

परमेश्वर वचन है, जो अब देह बन गया है।

देख लो इस मार्ग में सत्य है या नहीं।

सत्य जो आम इंसान का जीवन स्वभाव है,

सहज बोध है, अंतर्ज्ञान है, बुद्धि है, इंसान होने का बुनियादी ज्ञान है।

सत्य जो सृजन के समय इंसान के लिये, परमेश्वर की कामना थी।

मार्ग ले जाता है क्या, सामान्य जीवन की तरफ?

क्या इसका सत्य चाहता है इंसान, सहज मानवता जिए?

क्या ये अमल के लायक है, वक्त के हिसाब से है?

गर सत्य है इस राह में तो, अनुभव सच्चा होगा इंसान का,

इंसानियत और बोध उसका पूर्ण होगा,

आत्मिक और देह जीवन तरतीब में होगा,

भावनाएं और ज़्यादा सहज होंगी।

है एक नियम और, जो सत्य-मार्ग बतलाएगा,

इस राह की मदद से क्या परमेश्वर को,

इंसान ज़्यादा जान पाएगा?

सत्य वो है जो इंसान के दिल में परमेश्वर के प्यार को जगाए,

सत्य वो है जो इंसान को परमेश्वर के नज़दीक लाए।

सत्य सच्चाई लाए, जीवन की आपूर्ति लाए।

खोजो इन सिद्धांतों को, फिर खोजो सच्ची राह को,

खोजो सच्ची राह को, खोजो सच्ची राह को।

"मेमने का अनुसरण करना और नए गीत गाना" से

आपके लिए अनुशंसित:

यहाँ पर समृद्ध ईसाई गीत हैं, जो आपके लिए एक नया दृश्य-श्रव्य मनोरंजन लाता हैं।

धार्मिक दुनिया के भीतर प्रत्येक वर्ग मानता है कि उन्हीं का मार्ग सच्चा मार्ग है, फिर कोई सच्चे मार्ग को झूठे मार्गों से अलग कैसे पहचाने?

The Bible verses found in the website are from Hindi OV: and all the copyright of the Bible verses belong to Bible Society India. With due legal permission, they are used in this production.
STATEMENT:                                                                                    The Bible verses found in the website are from Hindi OV: and all the copyright of the Bible verses belong to Bible Society India. With due legal permission, they are used in this production.
STATEMENT:                                                                                    इस वेबसाइट की अंतर्वस्तु का अनुवाद पूरी तरह से पेशेवर अनुवादकों द्वारा किया गया है। हालाँकि, भाषा-संबंधी विभिन्नताओं इत्यादि के कारण, कुछ त्रुटियों का होना अपरिहार्य है। यदि आपको ऐसी कोई त्रुटियाँ मिलती हैं, तो कृपया मूल चीनी संस्करण का संदर्भ लें, और हमें बताने के लिए संपर्क करने में संकोच न करें।                    Special statement:                     https://www.holyspiritspeaks.org/special-topic/kingdom-has-descended-on-the-world/copyright_en.html
Creado con Webnode Cookies
¡Crea tu página web gratis! Esta página web fue creada con Webnode. Crea tu propia web gratis hoy mismo! Comenzar